उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें देहरादून के टपकेश्वर महादेव, गढ़ी डाकरा कैंट में आठ एमएलडी क्षमता के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) के लिए भूमि खरीद को 6.62 करोड़ तथा नाबार्ड वित्त पोषित 21 योजनाओं के लिए 41.37 करोड़ मंजूर किए गए हैं।हरिद्वार में अर्द्धकुंभ-2027 की तैयारियों के तहत बैरिकेडिंग, फायर वॉच टावर और आठ अस्थायी रैन बसेरों के लिए 12.31 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा द्वाराहाट, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के मंदिरों के जीर्णोद्धार, धर्मशाला और सुंदरीकरण कार्यों के लिए वित्तीय मंजूरी दी गई।किच्छा में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क एवं तालाब के सुंदरीकरण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग, मेडिकल और पीएचडी कर रहे पूर्व सैनिकों के परिवारों के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए 36.84 लाख जारी करने का भी अनुमोदन दिया है।
