उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश में सात नए महाविद्यालय खोलने की तैयारी कर रहा है। जिसमें तीन कॉलेज कुमाऊं और चार गढ़वाल मंडल में स्थापित किए जाएंगे। निदेशालय में नए डिग्री कॉलेजों को लेकर प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं।इनमें विद्यार्थियों की रुचि को देख स्नातक स्तर पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने पर जोर है। बीए के साथ ही कंप्यूटर विज्ञान, प्रबंधन अध्ययन, पत्रकारिता जैसे कोर्स खोलने और विषयों के अनुसार पद सृजित करने की योजना शासन को भेजी जाएगी। वर्तमान 118 राजकीय महाविद्यालय संचालित और एक निर्माणाधीन है।जिनमें यूजी कॉलेजों की संख्या 82 है, जो बढ़कर 90 हो जाएगी। साथ ही नवसृजित कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को लाभ होगा।
यह कालेज हैं प्रस्तावित
सीएम घोषणा के तहत हरिद्वार के भगवानपुर ब्लाक में शहीद राजा विजय सिंह महाविद्यालय, टिहरी में राजकीय महाविद्यालय भिलंगना और अल्मोड़ा में राजकीय डिग्री कॉलेज भनोली खोले जाएंगे।
पिथौरागढ़ में मूनाकोट, बागेश्वर में काफलीगैर, देहरादून में गढ़कैंट और पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में कॉलेज खुलेगा।
