उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
उत्तराखण्ड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए 550 से अधिक अंकों की आवश्यकता*
देहरादून: दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को एन.ई.ई.टी-यूजी की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई । बलूनी क्लासेस के छात्रा खुशी कन्डियाल, अनुष्का नेगी, शुभम, सुजल उनियाल एवं प्रतिष्ठा कोटियाल के अनुसार इस वर्ष का प्रश्न-पत्र भी एनसीईआरटी से पूछा गया । भौतिकी का प्रश्न-पत्र Calculative एवं Conceptual पर आधरित था । पिछले वर्ष की तुलना आसान था जिसमें सामान्य कैलकुलेशन के 60 प्रतिशत तथा 30 प्रतिशत Conceptual प्रश्न तथा 10 प्रतिशत Calculative प्रश्न थे । ग्यारवीं तथा बारहवीं से बराबर प्रश्न पूछे गये थे । रसायन शास्त्रा के सारे प्रश्न पिछले वर्ष की तुलना में आसान रहे ।Calculative प्रश्न थोड़े अधिक थे तथा तीनों रसायन शास्त्र से समान प्रश्न पूछे गये। बायोलॉजी के सारे प्रश्न एनसीईआरटी से से पूछे गये । पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आसान स्तर के रहे। परंतु कुछ प्रश्न विस्तृत प्रकार थे । इसमें स्टेटमेंट, मैंचिंग प्रकार एवं विश्लेषण प्रकार के प्रश्न अधिक संख्या में थे । 11वीं एवं 12वीं कक्षा से सभी टॉपिक्स से बराबर प्रश्न पूछे गये थे । बलूनी क्लासेस के विशेषज्ञों की टीम के अनुसार जिन छात्रा-छात्राओं ने पूरे वर्ष ऑपफलाइन के माध्यम से तैयारी की थी उन छात्रों को ऑनलाईन की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त हुआ है ।
इस वर्ष के प्रश्न-पत्र को देखते हुए बलूनी क्लासेस के निदेशक के अनुसार ऑल इंडिया में चयन के लिए कट-ऑपफ सामान्य वर्ग के लिये 85 प्रतिशत से अधिक, ओ.बी.सी. और EWS वर्ग के लिये 80 से 85 प्रतिशत तथा एस.सी. के लिये 55 से 65 प्रतिशत, एस.टी के लिये 50 से 60 प्रतिशत तथा पी.एच. के लिये 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। छात्रा-छात्राओं की सुविध के लिये बलूनी क्लासेस के विशेषज्ञों द्वारा तैयार एन.ई.ई.टी. में पूछे गये प्रश्न पत्र के हल बलूनी क्लासेस के वेवसाइट www.balunigroup.org से अथवा डिजिटल सुविध के साथ 9690000899, 9690002530 पर What’s App के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं तथा प्रश्न-पत्र में किसी प्रकार की कठिनाई हो तो संस्थान में संपर्क कर निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं ।प्रबंध् निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि नये सत्र 2026-27 के लिए मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए नये बैच 5 एवं 26 मई 2026 से प्रारंभ होने जा रहे हैं । 10 मई 2026 तक एडमिशन करवाने पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जायेगी।
