उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं में तैनात पुलिस व सुरक्षाकर्मी सुरक्षा के साथ-साथ ईमानदारी की भी मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में यात्रा मार्ग पर भीमबली चौकी में तैनात एक जवान ने ईमानदारी का परिचय देते हुए यात्री का खोया हुआ कीमती मोबाइल सुरक्षित लौटाया है।दिनांक 20 मई 2026 को रामबाड़ा और छोटी लिंचोली के बीच चौकी भीमबली क्षेत्र में गश्त और ड्यूटी के दौरान होमगार्ड प्रेम सिंह चौहान को रास्ते में एक लावारिस मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। जवान ने तत्काल इस मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया और इसके वास्तविक स्वामी की खोजबीन शुरू की।कड़े प्रयासों के बाद मोबाइल के वास्तविक स्वामी का पता लगाया गया। आज दिनांक 22 मई 2026 को मोबाइल के वास्तविक मालिक मन बहादुर (पुत्र गणेश बहादुर शाही, हाल निवासी गौरीकुंड) को चौकी पर बुलाकर उनका मोबाइल पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामी ने उत्तराखंड पुलिस और होमगार्ड जवान की ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।
