उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
‘इलेक्ट्रोलाइट हैक’ नाम से पानी में नमक मिलाकर पीने का ट्रेंड वायरल हो रहा है जिससे बेहतर हाइड्रेशन-ऊर्जा का दावा किया जाता है। इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. अमित सराफ के अनुसार, हर गिलास में अतिरिक्त नमक लेने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने से हाई बीपी, सूजन, पानी रुकना व हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
