उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
खपली गेंहू की खेती हड़प्पा सभ्यता की बस्तियों में की जाती थी। महाराष्ट्र व कर्नाटक में इसकी खेती होती है और इसके दाने का बाहरी आवरण अपेक्षाकृत सख्त-मोटा होता है और इसी कारण इसे खपली कहा जाता है। हरित क्रांति के बाद मुख्यधारा से लगभग गायब हुआ यह गेंहू हाल ही में जाने-माने शेफ्स के कारण चर्चा में आ गया।
