उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गर्मियों में पुदीना, धनिया, कच्चे आम, टमाटर, लहसुन और नारियल की ताजी चटनियां ठंडक, बेहतर पाचन और हल्का, स्वादिष्ट खाना देने के लिए खास मानी जाती हैं. तो इनको इस बार जरूर बनाकर ट्राई करें. जिससे आपके खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा, और सभी आपकी तारीफ करेंगे. तो जरूर बनाएंगर्मियों के मौसम में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हल्की, ताजगी देने वाली और पाचन में मददगार चीजों की जरूरत होती है. ऐसे में चटनियां सबसे बेहतरीन विकल्प मानी जाती हैं. ये न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाती हैं, बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा भी देती हैं. आइए जानते हैं गर्मियों में कौन‑सी चटनियां ज्यादा पसंद की जाती हैं और उनके फायदे क्या हैं?
. पुदीना चटनी
पुदीना गर्मियों की सबसे लोकप्रिय चटनी है.
इसे पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, नींबू और नमक से बनाया जाता है.
फायदे:
शरीर को ठंडक देता है.
पाचन सुधारता है.
मुंह की बदबू दूर करता है.
