उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गमले में अजवाइन उगाना बहुत ही आसान है, 3 से 4 घंटे धूप और जरूरत अनुसार पानी दें, हल्की खाद और पत्ते तोड़ते रहें, खुशबूदार पत्ते स्वाद और पाचन के लिए फायदेमंद हैं, तो जानते हैं इसका तरीकाअगर आप अपने घर के आंगन या बालकनी को हर समय ताजी खुशबू से महकाना चाहते हैं, तो गमले में अजवाइन लगाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह पौधा न सिर्फ खुशबूदार होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है. अच्छी बात यह है कि इसे घर में बहुत आसानी से उगाया जा सकता है.गमले में अजवाइन लगाने का तरीका,अजवाइन का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले एक मध्यम आकार का गमला चुनें, जिसमें पानी निकलने के लिए छेद हो. मिट्टी के लिए सामान्य बगीचे की मिट्टी में थोड़ा गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिला लें. यह पौधे को पोषण देगा.आप इसे दो तरीकों से लगा सकते हैं, बीज से या कटिंग से. अगर आपके पास पहले से अजवाइन का पौधा है, तो उसकी एक डंडी काटकर सीधे मिट्टी में लगा दें. कुछ दिनों में इसमें जड़ें विकसित हो जाती हैं. बीज से लगाने पर थोड़ा समय लगता है, लेकिन परिणाम उतना ही अच्छा मिलता है.
