उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में घर में घुसकर दो महिलाओं द्वारा धर्मांतरण की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी महिलाओं को थाने पहुंचाया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।देहरादून में घर में घुसकर दो महिलाओं द्वारा धर्मांतरण की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी महिलाओं को थाने पहुंचाया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बसंत विहार पुलिस के अनुसार, वीर सावरकर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया ने तहरीर दी कि कांवली माड़ी के पास दो महिलाएं सीतापुरी निवासी बनियावाला और सुमित्रा निवासी कांवली गांव घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि इस दौरान हिंदू महिलाओं को धर्म बदलने के लिए रुपयों का प्रलोभन दिया जा रहा था।महिलाओं ने नौकरी दिलाने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात भी कही। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खुद को फंसता देख महिलाएं मौके से फरार हो गईं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग महिलाओं को थाने लेकर पहुंचे। यहां पुलिस ने उत्तराखंड धर्मांतरण कानून समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कुलदीप ने बताया कि महिलाएं पिछले चार दिन से क्षेत्र में घूम रही थीं।
