उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गर्मी के मौसम में जीवों की एक्टिविटी ठंडी जगह की ओर हो जाती है. ऐसे में सांप भी अपने लिए ठंडी जगह खोजता है. यदि आपके घर में सांप ने अड्डा बना लिया है तो आप कुछ बेसिक संकेतों से पहचान सकते हैं.अक्सर गर्मियों की तपिश के कारण जीव-जंतु ठंडे और सुरक्षित ठिकानों की तलाश में रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ते हैं. ऐसे में कई बार आपने खबरें पढ़ी होंगी कि घरों में सांप निकल रहे हैं. दरअसल, घरस गार्डन, गैरेज या स्टोर रूम आदि में ठंडाहक के कारण सांप अपना अड्डा बना लेते हैं. सांप का घर में होना न केवल डरावना है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है.,विशेषज्ञ मानते हैं कि सांप सीधे हमला नहीं करते लेकिन अनजाने में पैर पड़ जाने या छेड़छाड़ होने पर वे आक्रामक हो जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आपको सांप होने के संकेतों के बारे में आपको पता होना चाहिए ताकि समय रहते पहचान कर आप बड़े खतरे से बच सकें.
