उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता एवं सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष भरत सिंह राणा ने किया विशाल जनसंपर्क ,सीधे संवाद, किया ग्राम प्रधानों से ग्राम महिला मंगल दल अध्यक्षों से,इस दौरान उन्होंने ,दल का उद्देश्य,भाविक योजनाएं,सभी गतिविधियों से अवगत किया,अपने संवाद के दौरान ग्राम प्रधान ,और महिला अध्यक्षों ने ग्रामीणों की सभी समस्याओं से अवगत किया,राणा ने कहा कि गंभीरता से सभी समस्याओं को लेते हुए नोट किया जा रहा है,यदि आगामी विधान चुनाव में यूकेडी को पूर्ण समर्थन मिलता है।तो इन सभी समस्याओं का समाधान करना यूकेडी प्राथमिकता रहेगी।राणा ने कहा यूकेडी को पूर्ण समर्थन मिल रहा है,2027 मैं यूकेडी सरकार बनाएगी ,और प्रदेश की दशा और दिशा दोनों,सुधरेगी,आज जो प्रदेश का हाल बना है,वह दोनों राष्ट्रीय दलों की देन है,जीरो टॉलरेंस वाली सरकार भूल गई है,अपना लक्ष्य ,राज्य में अपराधों की संख्या, भ्रष्टाचार,भू माफिया,का राज चर्म सीमा पर है,प्रायवेट स्कूलों की मनमानी,लगातार बढ़ती जा रही है, स्वास्थ व्यवस्था के बदहाल हैं,पलायन लगातार हो रहा है,बेरोजगारी दर बढ़ चुकी है, युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।शिक्षा,आपदा ,इन सभी समस्याओं से आज राज्य की जनता झुझ रही है,सरकार यह सब जानते हुए गहरी नींद मैं है, राणा ने कहा उनके भ्रमण के दौरान,स्थानीय जनता ने कहा दोनों राष्ट्रीय दलों ने केवल राज किया है।विकास के नाम पर राज्य का विनाश हुआ है,उन्होंने कहा दुर्गम,क्षेत्रों में स्थानीय जनता मूलभूत सुविधाओं से वांछित है।लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकर रहे हैं।इस दौरान सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
