उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने,जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रोहिणी एन्कलेव निवासी वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जयेश कुमार ने पुरानी रंजिश के चलते उनके और उनकी माता पर चाकू से हमला किया। मामले में कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटनास्थल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुरानी दुश्मनी के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। कार्रवाई एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।
