उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गर्मियों में ठंडी-ठंडी मलाईदार लस्सी भला किसे नहीं भाती लेकिन इसमें ज्यादा चीनी होने की वजह से अक्सर लोगों को वजन बढ़ने की टेंशन रहती है. लेकिन यहां हम आपको बिना चीनी के ही मीठी और हेल्दी लस्सी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.गर्मियों का मौसम आते ही उत्तर भारत के घरों में ठंडी-ठंडी लस्सी की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है. दोपहर की चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए एक गिलास गाढ़ी और मलाईदार लस्सी से बेहतर भला क्या हो सकता है. लेकिन आज के समय में फिटनेस लवर्स, वेट लॉस करने वाले लोग और डायबिटीज के मरीज लस्सी में मौजूद भारी-भरकम चीनी की वजह से इससे दूरी बना लेते हैं.
