उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
बंगाल चुनावों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया जहां भाजपा बंगाल समेत असम और पुडुचेरी की जीत को लेकर जश्न मना रही है, तो वही कांग्रेस की भी चुनाव नतीजे को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चुनाव नतीजे को परिवर्तन का एक हिस्सा बताया। हालांकि उन्होंने असम चुनाव के नतीजे को अपेक्षा के प्रतिकूल बताया और कहा कि हमें उसपर विचार करने की जरूरत है। तो वही केरल का उदाहरण देते हुए उत्तराखंड में भी कांग्रेस की बदलाव की उम्मीद अध्यक्ष के बयानों से झलकती हुई नजर आई।
