उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चमोली जिले में बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे खांकरा में बंद हो गया है। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग खांकरा छांतीखाल डुंगरीपंथ से आवाजाही हो रही है।वहीं कर्णप्रयाग ग्वालदम हाईवे नारायण बगड़ में धंस गया है। हाईवे सुचारू है, लेकिन आवाजाही के दौरान खतरा बना हुआ है।
दीवार की चपेट में आकर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की मौत
नारायणबगड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार की चपेट में आकर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा नवीन की मौत हो गई। बताया गया कि दीवार टूटने के बाद घायल चिकित्सक को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग लाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई।बताया गया कि क्षतिग्रस्त दीवार को देखने के दौरान खोखली दीवार टूटी गई। मलबे में दब कर चिकित्सालय डा नवीन डिमरी घायल हुए, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर में ले जाने के दौरान मौत हुई है।
25 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद
आए दिन रात्रि हो रही बारिश मुसीबत का सबब बन रही है। जिले में अभी भी 25 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद पड़े हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे दिनभर सुचारु रहने से यात्रियों ने राहत की सांस ली थी।ग्रामीणों ने खुद ही खोला मोटर मार्ग,मोटर मार्ग अवरुद्ध होने से सबसे ज्यादा दिक्कतें बुजुर्ग, बीमार के साथ रोजमर्रा की सामग्री को गांव या बाजार तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। विगत कई दिनों से बंद हेलंग डुमक कलगोट मोटर मार्ग पर बोल्डर व मलबा आने के चलते जब कई दिनों तक मलबा व बोल्डर न हटाया गया तो ग्रामीणों ने खुद ही मोटर मार्ग से मलबा व बोल्डर को तोड़कर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया गया।डुमक गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र भंडारी ने बताया कि विगत तीन दिन पूर्व हेलंग डुमक कलगोट मोटर मार्ग पर कलगोट गांव के पास पहाड़ी से बोल्डर व मलबा आ गया था कई बार विभाग को इस सबंध में भी अवगत कराया गया था।जब सड़क को लेकर विभाग न सुध नहीं ली तो फिर डुमक कलगोट के ग्रामीणों ने खुद ही गैंती सब्बल उठाकर भारी भरकम बोल्डर को तोड़कर मोटर मार्ग से हटाया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।
