
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

देहरादून, बाल भवन तरला आमवाला रायपुर रोड़ में उत्तराखण्ड़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. एस. फारुख के द्वारा बाल भवन में राष्ट्रीय ध्वजरोहण किया गया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा देशभक्ति के नारे लगाये गये। महासचिव श्रीमती आशा रानी पैन्यूली द्वारा स्वतंत्रता के इतिहास को विस्तार से बताया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मानस ने कहा कि आज देश के लिए कुर्बानियां देने वालों को याद किया जाना चाहिए।इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने कहा कि रक्त दान महादान होता है। हमें देश की सीमाओं पर लड़ रहे भारत माता के सपूतों के लिए उनकी आवश्यकताओं के अनुरुप रक्त दान करना चाहिए। संयुक्त सचिव श्रीमती ज्योत्सना खत्री के द्वारा बताया गया कि बच्चों को सच्चे नागरिक के रुप में जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वह्न करना चाहिए। आजीवन सदस्य ललित मोहन लखेड़ा ने अपने वक्तव्य में कहा देश के वीरों के कारण हमें आजादी मिली है जिसका हमें सम्मान करना चाहिए। इसी प्रकार से हम सरकारी संसाधनों का उचित मात्रा में उपयोग करके भी देश को अच्छी स्थिति में ले जा सकते हैं। मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि हमें बच्चों को नशे से दूर रखना होगा क्योंकि आज का बच्चा कल का भविष्य है। डा. अरुण श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को नैतिक रुप से उत्कृष्ट बनने के लिए कहा। उन्होंने अपने बाल्यकाल में प्रथम स्वतंत्रता दिवस में प्रतिभाग किया और उसका व्यक्तिगत अनुभव साझा किया।मुख्य अतिथि हिमालयन वेलनेस कम्पनी के मुख्य प्रबन्धक व परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. एस. फारुख के द्वारा अपने आशीष वचनों से बच्चों व उपस्थित जनता का उत्साह बढ़ाया। उन्होने कहा कि हमें तन, मन व धन से देश सेवा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे पास समय है, शायद कल न हो। इसलिए बिना समय गवाये हमें देश हित में कार्य करने चाहिए। उन्होंने हिमालयन वेलनेस कम्पनी, देहरादून के उत्पादों को उपस्थित जनसमूह को दान स्वरुप भेंट किये। इस अवसर पर कु. गायत्री जेपीएस लाडपुर व कु. छवि राइका नालापानी, देहरादून के द्वारा भाषण, देशभक्ति गान गाये गये।इस अवसर पर परिषद के पूर्व संयुक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा श्रीवास्तव, विजेन्द्र सिंह राणा, रमेश खत्री, ललित मोहन लखेड़ा, योगम्बरसिंह रावत, श्रीमती शगुप्ता परवीन, श्रीमती गीता प्रजापति, आजीवन सदस्य श्रीमती रीता सेमवाल, श्रीमती किरन खण्डूड़ी, श्रीमती विजय लक्ष्मी रावत, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती बबीता, एमएसडब्ल्यू की छात्राएं श्रीमती मीना व एकता डबराल, श्रीमती रजनी ममगाई, वाईएस रावत, न्याशा रावत, मीनाक्षी, अनुराज रावत एवं बाल भवन में कम्प्यूटर शिक्षण ले रहे छात्र/छात्रायें व नजदीकी विद्यालयों के छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे। मिष्ठान वितरण के उपरान्त परिषद की महासचिव श्रीमती आशारानी पैन्यूली के द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता के लिये मुख्य अतिथि डा. एस. फारुख एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया गया। मंच संचालन संयुक्त सचिव श्रीमती ज्योत्सना खत्री द्वारा किया गया।
