उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गौरीकुंड पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से नेपालियों के डेरों में अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यात्रा सीजन के दौरान काम की तलाश में सीमा पार से आए नये नेपाली व्यक्तियों के सम्बन्ध में समय पर सूचना स्थानीय पुलिस को न देना भारी पड़ गया। नियमों की अनदेखी और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को देखते हुए चौकी गौरीकुंड पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए सम्बन्धितों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की है। पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है कि बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन और उनकी जानकारी छिपाना कानूनन अपराध है, और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
