उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गंगा दशहरा के पावन अवसर और भीषण गर्मी (नौतपा) के प्रकोप को देखते हुए आज भैरव सेना संगठन (जिला देहरादून) द्वारा आमजन को राहत पहुँचाने के लिए एक विशेष जनकल्याणकारी कदम उठाया गया। संगठन द्वारा हरिद्वार बाईपास रोड स्थित प्रसार भारती के निकट, दर्शन कॉम्प्लेक्स कार्यालय के बाहर एक विशाल “मीठे ठंडे शरबत एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
राहगीरों को मिली तपती धूप से राहत,इस कार्यक्रम का नेतृत्व भैरव सेना संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया। नौतपा की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को उत्तराखंड के प्रसिद्ध बुरांश का मीठा व शीतल जल वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा का लुफ्त उठाया और संगठन के इस पुनीत कार्य की सराहना की।संगठन के पदाधिकारी रहे उपस्थितकार्यक्रम में भैरव सेना संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें मुख्य रूप से:गौरी कोठियाल,गणेश जोशी,मयंक मलेथा,राजकुमार,कल्पना भंडारी,निकिता सेमवाल राखी, सिमरन, संजय पवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। 2 जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा अभियान,भैरव सेना संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए संगठन सेवा कार्य केवल आज तक ही सीमित नहीं रहेगा। नौतपा दिवस के अंतर्गत आगामी 2 जून तक निरंतर देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों पर इसी प्रकार शीतल जल और शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक आमजन को इस तपन से राहत मिल सके।

