उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए तेज़ कूटनीतिक और विमानन स्तर पर कदम बढ़ा दिए हैं. विशेष उड़ानों का संचालन, एयरलाइनों के शेड्यूल में बदलाव और शीर्ष स्तर पर लगातार बातचीत इस बात का संकेत है कि सरकार हालात पर करीब से नजर रखे हुए है.मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब भी कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं. उन्हें जल्दी और सुरक्षित भारत लौटाने के लिए खास कोशिशें की जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 48 घंटों में गल्फ और पश्चिम एशिया के आठ देशों के नेताओं से बात की. उन्होंने हाल की हिंसा की निंदा की, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जरूरत बताई और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया.
