उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
*चेकिंग के दौरान शराब परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
जनपद में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी और बिक्री की प्राप्त हो रही शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद के सभी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अन्तर्गत कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से अवैध शराब परिवहन कर रहे नेपाली मूल के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब की सप्लाई चेन को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए जनपद के मुख्य मार्गों, संदेहास्पद ढाबों, होटलों और शराब बेचे जाने वाले संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्ध वाहनों की तलाशी के लिए की गई नाकेबंदी के दौरान कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस टीम ने एक स्कूटी संख्या UK13-7613 को रोककर चेक किया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके भीतर से 17 बोतल मैकडावल व्हिस्की अवैध शराब बरामद हुई।पूछताछ और जांच में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोविन शाही पुत्र दुर्गा शाही, निवासी ग्राम जारजी, थाना कालीकाखेतु, जिला जुमला, नेपाल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सीतापुर, थाना सोनप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग में रह रहा है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर अवैध शराब व स्कूटी को कब्जे में लेकर कोतवाली गुप्तकाशी पर अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 25/2026 के अन्तर्गत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, शराब की तस्करी, अवैध बिक्री, परिवहन और भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले अन्य संदिग्धों के खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी रहेगी।
