उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
केदारनाथ यात्रा-2026 को सुरक्षित और नशामुक्त बनाए रखने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने आज तीन पुलिस कार्मिकों को “𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲” चुना है। यह सम्मान यात्रा मार्ग पर सतर्कता और मुस्तैदी से बड़ी कार्यवाही को अंजाम देने के लिए दिया गया है।”𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲” चुने गए पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह और चौकी गौरीकुण्ड पर तैनात आरक्षी अर्जुन सिंह और आरक्षी विनोद सिंह गुसाईं शामिल हैं। इन तीनों ने गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान तत्परता दिखाते हुए एक नेपाली नागरिक को 1.080 किलोग्राम अवैध चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।यात्रा काल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ की गई इस बड़ी और प्रभावी कार्यवाही से पुलिस विभाग का मनोबल बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने इन तीनों पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार पूरी निष्ठा और मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया है।अब तक की एक माह की केदारनाथ यात्रा में 49 पुलिस कार्मिकों को “𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐏𝐞𝐫𝐬𝐨𝐧𝐧𝐞𝐥 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐃𝐚𝐲” चुना गया है।
