उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
कितनी भी हो, मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम है।विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी युवा पीढ़ी एवं अन्य मतदाताओं को भी लोकतांत्रिक दायित्वों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा प्रदान करती है।जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सोमवार से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य शुरू हो गया है, जो सात जुलाई तक चलेगा।14 जुलाई को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात 14 जुलाई से 13 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की कि बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग दें।उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन निर्वाचक नामावली तैयार की जा सकती है, जो लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।
