उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पुखराज रत्न उन्हीं लोगों को पहनना चाहिए जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह शुभ स्थिति में हो या गुरु की महादशा, अंतरदशा अथवा गोचर अनुकूल चल रहा हो। धनु राशि वालों को पुखराज पहनना काफी पसंद होता है।ज्योतिष में रत्न शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। इसके अनुसार हर रत्न का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है और ये लोगों के जीवन पर भी असर डालते हैं। रत्न लोगों के जीवन में चल रही समस्याओं और कुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभावों का निराकरण भी कर देते हैं। साथ ही सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। आज आपको एक ऐसे ही रत्न के बारे में बताते है, जो जिन्हें धारण करने से सुख समृद्धि प्रदान होता है। हालांकि कोई भी रत्न ज्योतिषी की सलाह पर ही पहनना चाहिए।पुखराज रत्न
हम बात कर रहे हैं पुखराज रत्न की। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो, तो उसे पुखराज धारण करने की सलाह दी जाती है। यह रत्न सही तरीके से पहना जाए तो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है, लेकिन गलतियां करने पर इसका प्रभाव कम या नकारात्मक भी हो सकता है।
किन लोगों को पहनना चाहिए रत्न
पुखराज रत्न उन्हीं लोगों को पहनना चाहिए जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह शुभ स्थिति में हो या गुरु की महादशा, अंतरदशा अथवा गोचर अनुकूल चल रहा हो। धनु राशि वालों को पुखराज पहनना काफी पसंद होता है। इस राशि के स्वामी स्वयं गुरु हैं। पुखराज धारण करने से भाग्य मजबूत होता है, करियर में तरक्की मिलती है और मान-सम्मान बढ़ता है। इसके अलावा मीन कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों को पहनना भी काफी शुभ होता है।
सही विधि
पुखराज को गुरुवार के दिन पहना जा सकता है।
इस रत्न को सोना, पंचधातु या अष्टधातु की अंगूठी में धारण किया जा सकता है।
करियर में सफलता और तरक्की के लिए तर्जनी उंगली में पुखराज पहन सकते हैं।
पुरुषों को पुखराज दाएं हाथ की उंगली में पहना चाहिए। वहीं, महिलाएं किसी भी हाथ के तर्जनी उंगली में पहन सकती हैं।पुखराज हमेशा सोने की अंगूठी में पहनना शुभ माना जाता है।अंगूठी पहनने से पहले गुरु मंत्र ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का जाप करें।
रत्न शुद्ध, दोषरहित और सही वजन का होना चाहिए।अगर आप पुखराज उंगली में नहीं पहनना चाहते हैं, तो इसे पेंडेंट की तरह भी पहन सकते हैं।पुखराज को पहनने से पहले इसे गंगाजल या कच्चे में दूध में डुबोकर रख दें।पुखराज पहनन के लाभ,शैक्षिक कार्यों में सफलता अर्जित करने के भी पुखराज पहन सकते हैं।करियर, बिजनेस में सफलता प्राप्ति के लिए पुखराज धारण करना लाभकारी माना गया है।डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
