उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना, जिश्न देव वर्मा को महाराष्ट्र, कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश, सैयद अता हसनैन को बिहार, नंद किशोर यादव को नागालैंड और राजेंद्र अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। दिल्ली में तरणजीत सिंह संधू नए उप-राज्यपाल होंगे।
