उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
यूरिक एसिड कम करने के 7 फूड्स और हेल्दी आदतें
अच्छी बात यह है अपने खानपान और सुबह के समय कुछ आदतों में बदलाव कर आप प्राकृतिक रूप से शरीर में यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं:
1. सुबह केला खाएं
केला पोटैशियम से भरपूर होता है और शरीर में एसिड और बेस का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे शरीर में उच्च यूरिक एसिड के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है.
2. गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं
सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू मिलाकर पीना पाचन को बेहतर बनाने के साथ शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड बाहर निकालने में मदद कर सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन C भी यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक माना जाता है।
3. सुबह हल्का नाश्ता करें
सुबह के नाश्ते में ओट्स, दही, फल, साबुत अनाज और दलिया जैसे लो-प्यूरीन विकल्प शामिल करें। जो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हो, इससे मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और यूरिक एसिड का स्तर भी कम होता है.
4. पर्याप्त पानी पिएं
जब आप दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो किडनी अतिरिक्त यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में बेहतर तरीके से काम करती है। इसलिए पानी को अपनी दिनचर्या का सबसे जरूरी हिस्सा बनाएं।
5. वजन कम करें
अधिक वजन होने से यूरिक एसिड बढ़ने और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा भी बढ़ सकता है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के जरिए स्वस्थ वजन बनाए रखना यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है।
6. हाई-फाइबर वाला भोजन करें
कुछ अध्ययनों के अनुसार, चेरी या चेरी जूस यूरिक एसिड कम करने में मदद कर सकते हैं, इसके अलावा साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं और यूरिक एसिड के बेहतर मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती हैं।
7. विटामिन C से भरपूर चीजें खाएं
अगर आप भी उच्च यूरिक एसिड से परेशान हैं तो अपनी डाइट में विटामिन C युक्त खाद्य पदार्थ जैसे की आंवला, अमरूद, संतरा, नींबू, शिमला मिर्च और स्ट्रॉबेरी को नियमित रूप से इस्तेमाल करें। विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन C यूरिक एसिड को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रखने में मदद करता है.
यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने के लिए केवल दवाओं पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है, आपकी सुबह की छोटी-छोटी आदतें भी इसमें बड़ा अंतर ला सकती हैं। दिन की शुरुआत पर्याप्त पानी पीने, हेल्दी नाश्ता करने, हल्की एक्सरसाइज करने और शरीर को हाइड्रेट रखने जैसी आदतें किडनी के काम को बेहतर बनाने और यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती हैं। अगर आपको बार-बार जोड़ों में दर्द, सूजन या यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या रहती है, तो डॉक्टर की सलाह लें और समय-समय पर अपना यूरिक एसिड टेस्ट भी करवाते रहें।
Frequently Asked Questions
Q. यूरिक एसिड के लिए सबसे अच्छा ड्रिंक कौन-सा है?
Ans. यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने के लिए सबसे अच्छा ड्रिंक सादा पानी माना जाता है। पर्याप्त पानी पीने से किडनी अतिरिक्त यूरिक एसिड को आसानी से शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है।
Q. क्या ज्यादा मांस खाने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है?
Ans. हां। रेड मीट, ऑर्गन मीट और कुछ सी-फूड में प्यूरीन अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर में टूटकर यूरिक एसिड बनाता है। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
Q. शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के क्या लक्षण हैं?
Ans. शुरुआत में अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। लेकिन जब यूरिक एसिड बहुत बढ़ जाता है, तो पैर के अंगूठे या दूसरे जोड़ों में तेज दर्द, सूजन, लालिमा, अकड़न, पेशाब के दौरान दर्द या किडनी स्टोन जैसी समस्याएं हो सकती हैं
