उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
अचार के लिए कच्ची कैरी खरीदते समय न करें ये गलती! आमों के गढ़ मलिहाबाद के अनुभवी किसान से सीधे जानें परफेक्ट कच्चे आम की पहचान करने के 4 तरीके, जिससे आपका अचार सालों-साल नहीं होगा खराब और बना रहेगा एकदम चटपटा और स्वादिष्ट.गर्मियों की छुट्टियां हों और घर की छतों या बालकोनी में अचार के मर्तबान न दिखे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! लेकिन सोचिए, आपने तपती धूप में घंटों मेहनत की और कुछ ही दिनों में आपका पसंदीदा अचार काला पड़ गया या गल गया, तो कितना बुरा लगेगा? अक्सर हम रेसिपी तो परफेक्ट फॉलो करते हैं, पर गड़बड़ी कच्ची कैरी के चुनाव में हो जाती है. अगर आप भी इस बार सालों-साल टिकने वाला चटपटा अचार बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आइए, आमों के गढ़ मलीहाबाद के एक अनुभवी किसान से सीधे जानते हैं परफेक्ट कच्ची कैरी पहचानने के वो 4 परफेक्ट तरीके, जो आपके अचार का स्वाद दोगुना कर देंगे.
