उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने कांग्रेस भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कमजोर, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर बाबा साहेब के नाम का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
