उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
उत्तराखंड में हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर हथकरघा विकास आयुक्त और राज्य सरकार द्वारा देहरादून में विशेष कार्यक्रम, प्रदर्शनी और समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती हैं। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बुनकरों को सशक्त बनाना और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देना है। इसी को लेकर (हथकरघा)’ विकास आयुक्त डॉ. एम. बीना ने देहरादून में मसूरी में दौरा कर निरक्षण किया। वहीं देहरादून के जोहड़ी गांव में गोदाम्बरी इंटरप्राइजेज में पहुचं कर हथकरघा कर्मियों से बातचीत की और वहां पर बन रहे हाथ से कपड़ो का जायजा भी लिया।
