उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
देहरादून स्थित IT पार्क में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय प्रवक्ताओं की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष, शांति प्रसाद भट्ट द्वारा की गई।
कार्यशाला के दौरान शांति प्रसाद भट्ट ने सभी प्रवक्ताओं को दल के इतिहास, विचारधारा, विजन एवं आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर दल की नीतियों एवं रणनीतियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों, क्षेत्रीय अस्मिता तथा जनसरोकारों को मजबूती से जनता के बीच ले जाना दल की प्राथमिकता है।इस अवसर पर दल के मुख्य मीडिया प्रभारी द्वारा केंद्रीय प्रवक्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि किस प्रकार दल की नीतियों एवं जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी, तथ्यपरक एवं सशक्त तरीके से मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाए, ताकि जनभावनाओं को सही मंच मिल सके।इस दौरान कार्यशाला में केंद्रीय प्रवक्ता हिमांशु रावत, प्रमोद काला, राकेश ध्यानी, डॉ. पंकज पैन्यूली, टीकम सिंह राठौर, देव चंद उत्तराखंडी, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी, राजनीतिन सिंह रावत, अंकेश भंडारी सहित अन्य केंद्रीय प्रवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
मुख्य मीडिया प्रभारी ने कहा,कार्यशाला का उद्देश्य दल के प्रवक्ताओं को संगठन की विचारधारा, मीडिया प्रबंधन एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाना है।
