उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 11, 12 और 13 जून के लिए राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और अल्मोड़ा समेत पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. हालांकि आज और कल मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है.उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिससे कहीं तपती गर्मी से राहत मिल रही है तो कहीं चटक धूप लोगों को परेशान कर रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून केंद्र द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 9 जून 2026 को राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलने वाले हैं. मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के आठ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने या गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत जनपदों में मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में रहने वाले स्थानीय निवासियों और चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं.उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 11, 12 और 13 जून के लिए राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और अल्मोड़ा समेत पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. हालांकि आज और कल मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है.
