उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड UCC के तहत हरिद्वार में देश का पहला हलाला मामले में केस दर्ज हुआ है, जिसमें बुग्गावाला थाना पुलिस ने पति समेत 9 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है.देश में पहली बार समान नागरिक संहिता यानी UCC के तहत हलाला मामले में FIR दर्ज हुई है. यह FIR उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्ज हुई है. उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद हलाला का यह पहला मामला है. हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
