उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि उनके दोस्त ने ऋषिकेश में 9,000 से 15,000 रुपये प्रति रात के होटल किराए और यात्रा खर्च को देखकर वहां जाने का प्लान कैंसिल कर दिया. इसके बजाय उसने लगभग उसी बजट में श्रीलंका की यात्रा बुक कर ली, जहां उसे समुद्र किनारे बेहतर होटल कम कीमत में मिल गए. क्या अब भारत में घूमना विदेश जाने से भी महंगा पड़ने लगा है? सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पो्स्ट में एक भारतीय युवक ने ऋषिकेश में होटल के बढ़ते किराए और यात्रा खर्च का हिसाब लगाया तो उसका पूरा प्लान बदल गया. हैरानी की बात यह रही कि लगभग उसी बजट में उसे श्रीलंका में समुद्र किनारे शानदार होटल और बेहतर सुविधाएं मिल गईं. इसके बाद उसने ऋषिकेश की जगह सीधे श्रीलंका की टिकट बुक कर ली. अब इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर घरेलू और विदेशी पर्यटन की लागत पर जमकर बहस छिड़ी हुई है.
