उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात थाना बसंत विहार क्षेत्र के हरबंशवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बिना नंबर प्लेट स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों ने बैरियर पर रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान अब्दुला और शाहनवाज सलमानी के रूप में हुई है, जो सहारनपुर निवासी बताए गए हैं। मौके से दो देशी तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।एसएसपी देहरादून ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
