उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
प्रचलित केदारनाथ यात्रा 2026 के दौरान पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, सुश्री नीहारिका तोमर द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रतिदिन सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज, 30 अप्रैल को जनपद के आरक्षी सन्दीप सिंह व आरक्षी नरेन्द्र शुक्ला को ‘Police Personnel of the Day’ चुना गया। इन दोनों ने मुस्तैदी दिखाते हुए केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में चोरी व पॉकेटमारी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसपी ने दोनों जवानों के उत्साहवर्धन हेतु उनकी इस उपलब्धि की सराहना की है।
