उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, सुश्री नीहारिका तोमर की अभिनव पहल के अन्तर्गत, प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा प्रदान करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिदिन “Police Personnel of the Day” का चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, आज दिनांक 06 मई 2026 को आरक्षी अजीत शाह को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।आरक्षी अजीत शाह वर्तमान में केदारनाथ धाम में सुरक्षा एवं व्यवस्था ड्यूटी हेतु तैनात हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की सहायता की है। उन्होंने धाम परिसर में यात्रियों की खोई हुई सामग्री को खोजकर उन्हें सुरक्षित वापस लौटाया। इसके साथ ही, भीड़भाड़ के कारण अपने परिजनों से बिछड़ गए श्रद्धालुओं की खोजबीन कर उन्हें सकुशल मिलवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके प्रयासों की यात्रियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।
