उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और जिले में अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस ने लम्बे समय से लगातार फरार चल रहे एक वारंटी को उसके रामनगर स्थित ठिकाने से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने दिनांक 05 अगस्त 2026 को त्वरित कार्यवाही करते हुए वारंटी हिमांशु नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी (निवासी चोरपानी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल) को धारा 138 एन.आई. एक्ट (NI Act) के तहत रामनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात आज, दिनांक 06 अगस्त 2026 को अभियुक्त को माननीय न्यायालय ऊखीमठ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार एवं मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार शामिल रहे।
