उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आयुष्मान कार्ड धारक ने खुद को मरीज बताकर अपने परिचित के दिल की सर्जरी करवा दी। यह मामला तब खुला जब मरीज के डिस्चार्ज के दौरान दस्तावेजों की जांच की गई। उत्तराखंड के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आयुष्मान कार्ड धारक ने खुद को मरीज बताकर अपने परिचित के दिल की सर्जरी करवा दी। यह मामला तब खुला जब मरीज के डिस्चार्ज के दौरान दस्तावेजों की जांच की गई। मरीज के बेड का फोटो मांगने पर इस फर्जीवाड़े की पोल खुली।इस पूरे मामले में दून अस्पताल प्रबंधन भी बेहद लापरवाह रहा और ऑपरेशन कर स्टेंट तक डाल दिए गए। मामला सामने आने पर आरोपी ने मरीज को अस्पताल से भगा दिया। शनिवार दोपहर को दून अस्पताल में आयुष्मान सेवा का लाभ पात्र के बजाय दूसरे को मिलने का मामला पकड़ा गया। आरोप है कि देहरादून निवासी मंजीत ने परिचित विक्की पुत्र रवि कुमार निवासी ओल्ड हस्तिनापुर मवाना मेरठ का नियम के खिलाफ हृदय रोग विभाग में ऑपरेशन करा दिया और तीन स्टेंट डलवा दिए। आयुष्मान अनुभाग ने एक दिन पहले गत शुक्रवार को जब मरीज के बेड का फोटो मांगा तो वह वहां से भाग गया।
