उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
आज उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में दल के संरक्षक डॉ. शक्तिशेल कप्रवान के जन्मदिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “जनता की आशाओं का केंद्र उत्तराखण्ड क्रांति दल” रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने की।इसी क्रम मैं केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को त्याग तपस्या और बलिदान उक्रांद को अग्रसर करने मैं देनी होगी,उन आंदोलनकारी 42 शहादतों को याद करते हुए कहा कि वह हमारी धरोहर और पूंजी है। हमें आंदोलनकारियों के अधूरे सपने पूरे करने होंगे,इसके लिए “उक्रांद” समर्पित है।अपने संबोधन में डॉ. शक्तिशेल कप्रवान ने कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल जनता की उम्मीद बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि दल द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में “हर घर पर्चा, हर घर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने डॉ. शक्तिशैल कप्रवान का दल के प्रति समर्पण और योगदान को याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष एवं संगठन निर्माण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष , पंकज व्यास, केंद्रीय उपाध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला, महामंत्री कर्नल कैलाश देवरानी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा डॉ. कप्रवान को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का समापन उत्तराखण्ड के विकास, जनसरोकारों और क्षेत्रीय स्वाभिमान के लिए दल को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
