उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
सूचना मिलते ही SDRF, कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस व आपदा प्रबन्धन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF, स्थानीय पुलिस एवं DDRF के संयुक्त प्रयासों से दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे दो व्यक्तियों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है। जहां पर एक व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है। जिसके नाम पते की जानकारी की जा रही है। घायल बालकृष्ण उर्फ तुषार पुत्र मणिकंदन, निवासी महावीर एन्क्लेव, द्वारका दिल्ली उम्र 22 वर्ष को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर किया गया है।
