उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गर्मियों में जौ का सत्तू और चने का सत्तू दोनों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से गर्मियों के लिए क्या बेस्ट ड्रिंक है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी डिटेल…गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा रखने और एनर्जी बनाए रखने वाली चीजों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में भारतीय रसोई का एक पारंपरिक सुपरफूड फिर चर्चा में आ जाता है ‘सत्तू’। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में सदियों से सत्तू को गर्मी का सबसे असरदार देसी ड्रिंक (Healthy Summer Drink) माना जाता रहा है। लेकिन जब बात आती है जौ के सत्तू और चने के सत्तू की, तो लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर दोनों में से कौन ज्यादा हेल्दी है? कौन शरीर को ज्यादा ठंडक देता है? किसे वजन घटाने वाले लोग पिएं और किसे ज्यादा ताकत चाहिए तो चुनना चाहिए? आइए जानते हैं जौ का सत्तू या चने का सत्तू दोनों में कौन ज्यादा फायदेमंद है?गर्मी के लिए क्यों खास है सत्तू?सत्तू दरअसल भुने हुए अनाज को पीसकर बनाया जाने वाला आटा होता है। इसे पानी, नींबू, नमक, जीरा या गुड़ के साथ मिलाकर पिया जाता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ लंबे समय तक हाइड्रेट भी रखने में मदद करता है। सत्तू की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्राकृतिक कूलिंग ड्रिंक की तरह काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स गर्मियों में कमजोरी और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं जौ और चने के सत्तू के बारे में…
