उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
दिल्ली की गर्मी से निजात पाने के लिए लोग देहरादून, मसूरी और उत्तराखंड के बाकी इलाकों में पहुंच रहे हैं। दिल्ली से आए एक शख्स ने कहा, “यहां मौसम बहुत अच्छा है। दिल्ली में बहुत गर्मी है… वहां लू चल रही। यहां आकर चैन की नींद आई।” गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति रही।
