उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
देहरादून में एसएसपी कार्यलय में प्रेसवार्ता की गयीं। जिसमे एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना राजपुर पुलिस ने एक वर्ष पूर्व हुई चर्चित हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी और घटना के मास्टरमाइंड अमित भटेजा को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 26 मई 2025 को जाखन स्थित कृष्णा विहार में अजय भटेजा की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही घटना को अंजाम देने वाले शार्प शूटर जैकी उर्फ राजन और उसकी प्रेमिका जोया उर्फ हुमेरा को गिरफ्तार कर लिया था।पूछताछ में खुलासा हुआ कि संपत्ति विवाद के चलते अमित भटेजा ने अपने सौतेले भाई अजय भटेजा की हत्या की साजिश रची थी। उसने सुपारी देकर राजन और हुमेरा से अजय की तकिये से मुंह दबाकर हत्या करवाई थी। हत्या के बाद अमित ने मौके से संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हटा लिए थे।लगातार फरार चल रहे अमित भटेजा पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। राजपुर पुलिस ने उसे देहरादून जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुछ संपत्ति एवं वाहनों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
