उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल के तहत थाईलैंड शॉपिंग फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग विदेशी उत्पादों और विभिन्न देशों की संस्कृति की झलक देखने पहुंचे।फेस्टिवल में कई देशों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विदेशी ज्वेलरी, सजावटी सामान, मलेशियन एंटी टार्निश ज्वेलरी और प्रसिद्ध दुबई चॉकलेट लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर लोगों के बैठने, घूमने और खरीदारी के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।अतिथियों ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को अलग-अलग देशों की संस्कृति और उत्पादों से जोड़ने का काम करते हैं। आयोजकों के मुताबिक आने वाले दिनों में मेले में और अधिक भीड़ देखने को मिल सकती है।
