उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
सोशल मीडिया पर राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बनी एक पुरानी झोपड़ीनुमा दुकान का वीडियो वायरल हो गया है जहां दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय यूज़र ने इसे भारत-पाकिस्तान सीमा की आखिरी दुकान बताया है। वीडियो के बाद कई लोगों ने दुकान की लोकेशन पूछी है। इस दुकान में पेट्रोल भी मिलता है।
