उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून के सेलाकुई और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की वेतन बढ़ाने की मांग व ओवरटाइम भुगतान को लेकर विरोध-प्रदर्शन के हिंसक होने पर BNSS की धारा-163 लागू की गई है। कई औद्योगिक इकाइयों के मज़दूरों ने कथित तौर पर सड़कें जाम कर पत्थरबाज़ी की। पुलिस ने 500-600 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
