उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
क्या आप किसी की नजर उतारते वक्त कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा मंत्र बोला जाए? यहां जानें नजर उतारते वक्त पढ़ा जाने वाला सही मंत्र और नजर उतारने का सरी तरीका भी।आपने अक्सर घर के बड़ों से ये कहते हुए सुना होगा कि लगता है किसी की नजर लग गई है। जब कोई छोटा बच्चा बिना वजब रोता है या फिर अचानक से तबीयत बिगड़ जाए या फिर बार-बार कोई काम अटक रहा हो तो या फिर घर में हमेशा छोटी-बड़ी दिक्कत लगी ही रहे तो लोग इसे बुरे नजर के असर के रूप में देखते हैं। ऐसे में घर पर ही लोग नमक, राई और सूखी लाल मिर्च या फिर कपूर जलाकर नजर उतारते हैं। आपने भी ऐसा किया होगा या फिर आपकी किसी ने नजर जरूर उतारी होगी। नजर उतारते वक्त अक्सर लोग इस बात पर फंसते हैं या कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर नजर उतारते वक्त कहां क्या जाए?मान्यता है कि नजर उतारते वक्त अगर सही मंत्र पढ़ा जाए तो ये और भी असरदार होता है। अगर आप किसी की नजर उतारते वक्त हर बार इस बात पर अटक जाते हैं कि क्या बोला जाए तो दो सबसे पावरफुल मंत्र बोल सकते हैं। जानिए इस मंत्र के साथ-साथ नजर उतारने का सबसे आसान तरीका और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
1. भगवान हनुमान का मंत्र
अगर आप किसी की नजर उतार रहे हैं तो इस दौरान भगवान हनुमान के पावरफुल मंत्र ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् को बोलें। अगर ये मंत्र आपको ऐन मौके पर याद ना आए या फिर मुश्किल लग रहा है तो आप इसकी जगह हनुमान चालीसा की इस चौपाई को बोल सकते हैं- संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा। मान्यता है कि भगवान हनुमान के इन मंत्रों बुरी से बुरी नकारात्मकता दूर हो जाती है और इससे मन शांत रहता है।
2. भगवान शिव का मंत्र
नजर उतारते वक्त भगवान शिव को याद करना भी शुभ माना जाता है। इस दौरान आप ॐ नमः शिवाय का जाप कर सकते हैं। ये मंत्र सबसे आसान लेकिन सबसे ज्यादा पावरफुल है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और मन का डर भी कम होता है।इस आसान तरीके से उतारें नजर
राई, नमक और सूखी 2-3 लाल मिर्च मुट्ठी में लें। जिसकी नजर उतारनी है उसे सामने बैठा लें। अब ऊपर दिए गए मंत्र को पढ़ते हुए अपने हाथ को उस व्यक्ति के सिर से पैर तक सात बार वार दें यानी घुमा दें। यहां ध्यान रखें कि आपको हाथ क्लॉक वाइज घुमानी है। अब इन चीजों को कपूर में जला दें और इसकी राख को घर के बाहर किसी पेड़ के आसपास डाल दें या फिर मिट्टी में दबा दें। आप चाहें तो इसे बहते हुए पानी में भी डाल सकते हैं।
नजर उतारते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
1. जब भी आप किसी की नजर उतारें तो इस दौरान मन को शांत रखें।.
2. नजर उतारते वक्त बात ना करें।.
3.इस प्रक्रिया को करते हुए मन में विश्वास बनाकर रखें कि सब सही होगा। नजर उतारना धार्मिक मान्यता है जिसे कई परिवार पीढ़ियों से मानते आ रहे हैं। हालांकि ये आस्था से जुड़ी चीज है। किसी भी तरह की परेशानी हो तो उसका सॉल्यूशन प्रैक्टिकल तरीके से भी निकालें।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
