उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा के दौरान कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु Police Personnel of the Day सम्मान की अनूठी पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग के हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल एवं जनपद पिथौरागढ़ से यात्रा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल आनन्द गिरि गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से अत्यंत सराहनीय कार्य किया गया। केदारनाथ मंदिर क्षेत्रान्तर्गत ड्यूटी के दौरान इन जवानों ने भीड़ में अपनी मां से बिछड़ गए एक बच्चे को सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। साथ ही, ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक अन्य श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स भी बरामद कर उसे वापस लौटाया है।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सहित समस्त जनपद पुलिस परिवार के द्वारा इन कार्मिकों को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।
