उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक सजगता को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक मंगलवार परेड का आयोजन किया गया। आज की परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर द्वारा किया गया। परेड के दौरान उपस्थित समस्त पुलिस बल के शारीरिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बढ़ाने के दृष्टिगत मैदान में दौड़ लगवाई गई, जिसके बाद प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में गहन पीटी (फिजिकल ट्रेनिंग) और विभिन्न शारीरिक व्यायाम कराए गए। ड्यूटी के अत्यधिक दबाव और कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए यह साप्ताहिक अभ्यास उनके स्वास्थ्य को बनाए रखने में बेहद कारगर साबित हो रहा है।परेड के उपरान्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। इस प्रकार के नियमित आयोजनों से न केवल पुलिस बल का अनुशासन मजबूत होता है, बल्कि कठिन ड्यूटी के बीच उन्हें मानसिक तनाव से मुक्ति भी मिलती है, जिससे वे अधिक संवेदनशीलता और ऊर्जा के साथ जनसेवा कर सकें।
