उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
आज प्रदीप पुत्र श्री ढोली राम, निवासी ग्राम गलात, पोस्ट दारमा गापा, जिला सल्यान, नेपाल, जो वर्तमान में जखोली ब्लॉक में रह रहे हैं, ने चौकी जखोली आकर सूचना दी कि जखोली ब्लॉक में पुस्ता निर्माण कार्य करने के दौरान उनके और उनके दो अन्य साथी मजदूरों, मान सिंह पुत्र श्री झलकमान तथा आकाश पुत्र श्री खीम बहादुर के तीन मोबाइल फोन कहीं खो गए हैं। इस सूचना पर चौकी जखोली पुलिस टीम द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से प्रयास करते हुए बेहद कम समय में तीनों मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिए।बरामद किए गए तीनों मोबाइल फोन आज ही उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। अपनी मेहनत की कमाई से खरीदे गए मोबाइल फोन वापस पाकर तीनों मजदूरों के चेहरों पर खुशी लौट आई। जखोली पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही की पीड़ित मजदूरों के साथ-साथ स्थानीय जनता द्वारा भी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है।
