उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
हिमालय की गोद में बसे बाबा केदार के दर पर सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बाबा के दर्शन किए। गुरुवार को धाम पहुंचकर उन्होंने न केवल बाबा के दिव्य दर्शन किए, बल्कि अपनी विशेष पूजा-अर्चना के जरिए महादेव का आशीर्वाद भी लिया।कैलाश खेर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बीच श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा:”श्रद्धालुओं की इतनी भारी संख्या होने के बावजूद, जिस तरह से पूरी यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो रही है, वह वास्तव में काबिले तारीफ है।”मंदिर परिसर में कैलाश खेर ने जब अपना लोकप्रिय भजन “जय जय केदारा” गुनगुनाया, तो पूरा वातावरण शिवमय हो गया। वहां मौजूद हजारों श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।उनके मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन, केदार सभा और मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन की तत्परता को सराहा, जो दिन-रात यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए जुटे हुए हैं।दर्शन के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा केदार की इस पावन नगरी में कदम रखते ही मन को एक अद्भुत शांति और नई ऊर्जा की अनुभूति होती है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन पुलिस और तीर्थ पुरोहितों का समन्वय इस यात्रा को सफल बना रहा है।
